पर्यावरण संरक्षण के लिए आए आगे, औद्योगिक क्षेत्र को करेंगे हरा-भरा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
लघु उद्योग भारती जोधपुर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान शुरू किया गया। भारती की ओर से वृहद स्तर पर अभियान चलाकर दो हजार पौधें लगाकर औद्योगिक क्षेत्र को हरा-भरा किया जाएगा।
अभियान की शुरुआत शनिवार को लघु उद्योग भारती के सामने मुख्य रोड़ पर 21 विभिन्न प्रजातियों के औषधीय व छायादार पौधे मय ट्री-गार्ड लगाकर की गई। भारती प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ सहित उद्यमियों ने पौधारोपण किया। भारती महासचिव महावीर चौपड़ा ने बताया कि भारती की सभी इकाइयों की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों मे 'एक पेड़-एक सदस्य' की तर्ज पर 2 हजार पौधें लगाने अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर मण्डोर इकाई, बोरानाड़ा इकाई व सांगरिया इकाई में भी पौधारोपण कार्याक्रम आयोजित किया गया।
जोधपुर महानगर अध्यक्ष सुरेशकुमार विश्नोई ने अतिथियों का स्वागत किया। अंचल उपाध्यक्ष हरीश लोहिया ने औद्योगिक क्षेत्रों में पौधारोपण का महत्व व उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में भारती पदाधिकारी व उद्यमी उपस्थित थे।
--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vV83Sy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment