पाकिस्तान से उठा बवंडर, जोधपुर तक काली-पीली आंधी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां तेज होने और वेस्टरली ट्रफ के प्रभाव से मंगलवार शाम को थार प्रदेश में तेज बवण्डर से लेकर काली पीली आंधी आई। पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से शाम को उठे बवंडर ने जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर सहित पश्चिमी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जैसलमेर से लगते नहरी इलाके के मोहनगढ़ और नोख में 30 बवंडर के कारण कई पेड़ और कमजोर निर्माणाधीन कार्य धाराशाही हो गए।
जोधपुर जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में शाम को काली पीली तेज आंधी आई। करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। जोधपुर में रात को आंधी पहुंची। आंधी के बाद कहीं-कहीं हल्की से लेकर मध्यम बरसात होने से मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार संभाग में यह मानसून पूर्व की पहली बरसात है।

सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अत्यधिक नमी के कारण सुबह से ही उमस भरा मौसम था। उमस के कारण लोग पसीना-पसीना हो रहे थे। दोपहर में तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, लेकिन उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर हवाएं चली। सुबह हवाओं की गति तेज थी लेकिन शाम होते-होते धीमी पडऩे से उमस का असर बढ़ गया।

शाम 7 बजे फलोदी-बाप से शुरू हुई आंधी
जोधपुर में शाम 7 बजे से फलोदी, बाप और लोहावट क्षेत्र से तेज आंधी शुरू हुई। काली-पीली आंधी की दीवार दूर से आती हुई दिखाई दे रही थी। नजदीक आते ही आंधी की वजह से समूचे इलाके में अंधेरा छा गया। गांवों में डेढ़ घंटे तक आसमां में धूल छाई रही। रात 8 बजे हल्की बरसात शुरू होने से मौसम कुछ साफ हो गया। जिले के देचू, सेतरावा, ओसियां, पीपाड़, बावड़ी सहित समस्त इलाकों में आंधी आई।

2 घंटे बाद जोधपुर पहुंची
जोधपुर शहर में रात 9 बजे बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलनी शुरू हुई। हवा के साथ-साथ आंधी आ गई। गांव से जोधपुर पहुंचते-पहुंचते आंधी की तीव्रता कुछ कम हो गई लेकिन हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। आंधी का असर करीब आधे घंटे रहा। तेज ठंडी हवा चलने से उमस भरी तपिश से भी राहत मिली।

आज भी रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूर्व की गतिविधियों का असर बुधवार को भी रहेगा इस दौरान आंधी आने के साथ बरसात की भी संभावना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wxtj0V
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment