जोधपुर. अभिनेत्री विद्या बालन अभिनीत शेरनी मूवी के प्रमोशन कैंपेन में अमेजन प्राइम वीडियो ने देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में साहसिक व आमूलचूल बदलाव लाने का कार्य करनी वाली नौ महिलाओं को रियल लाइफ शेरनी ऑफ इंडिया टाइटल से स्पेशल फीचर किया है। इसमें बीबीसी 100 प्रेरणा दायक महिलाओं में शामिल हो चुकी सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति भारती को बाल विवाह रोकथाम व निरस्त की साहसिक मुहिम के लिए रियल लाइफ शेरनी ऑफ इंडिया के टाइटल से नवाजा गया।
समूचे राजस्थान से एक मात्र डॉ.कृति को कैंपेन में शामिल किया गया है। वहीं अमेजॉन प्राइम ने मूवी के ट्विटर प्रमोशन कैंपेन में डॉ.कृति के पोस्टर को ट्वीट कर मूवी को विशेष डेडिकेट किया। जिसमे डॉ.कृति को नन्हीं मुस्कानों के रखवाले हो तुम, अंधेरी राहों के सुलगते उजाले हो तुम....स्लोगन दिया गया। जिसे कई फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों ने रिट्वीट डॉ.कृति की तारीफ की। डॉ.कृति भारती के जीवन संघर्ष, संघर्ष से उबरने से लेकर बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम को अभिनेत्री विद्या बालन व टी-सीरिज ने भी सराहा। उल्लेखनीय है इसी साल महिला दिवस पर अमरीका की चॉकलेट कंपनी हर्शी के अनूठे हर-शी कैम्पेन में भारत से डॉ. कृति के फोटो के साथ चॉकलेट का स्पेशल एडिशन लांच किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gFut4R
0 comments:
Post a Comment