चोरी की दो मोटरसाइकिल जब्त, एक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की। उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि वाहन चोरियों की बढ़ती घटनाओं के चलते एम्स के बाहर संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी के तहत संदेह के आधार पर केके कॉलोनी निवासी रमेश भाट को पकड़ा गया। सख्त पूछताछ में उसने एम्स से मोटरसाइकिल चुराना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई। एक मोटरसाइकिल धनारी खुर्द निवासी सुरेन्द्रसिंह की है। जो 29 अप्रेल की सुबह एम्स की पार्र्किंग से चुराई गई थी।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::

जुआ खेलते 11 गिरफ्तार, 22 हजार रुपए जब्त

जोधपुर. सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीश सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस ने घंटाघर में कबाड़ खाना के पास ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे मोहम्मद इमरान, निसार मोहम्मद, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद हबीब, जाकिर हुसैन, हितेन्द्रसिंह, सुरेन्द्रसिंह, मोहम्मद इमरान व ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर 22 हजार रुपए जब्त किए। वहीं, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने बासनी में कंटेनर डिपो के पास पोस्ट ऑफिस के पीछे जुआ खेल रहे धर्मेन्द्र सिंधी, लखनसिंह व संजय कुमार को गिरफ्तार कर 11240 रुपए जब्त किए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iUwThM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment