एम्स में एक कोरोना रोगी की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. एम्स में भर्ती सूरसागर काली बेरी निवासी 62 वर्षीय डूंगरराम की मौत हो गई। संक्रमित वृद्ध की मौत का कारण मेटासटेटिक लंग कार्सिनोमा बताया गया। सोमवार को 10 नए पॉजिटिव रोगी सामने आए और 48 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया। जून महीने के 21 दिन में जोधपुर में 725 रोगी पॉजिटिव आए और 28 मौत हुई हैं। इस साल अब तक 71751 जने संक्रमित, 67108 डिस्चार्ज और 1199 मौतें हुई हैं। शहर व देहात दोनों में 5-5 रोगी संक्रमित सामने आए हैं। कोरोना केस में कमी आने के कारण प्रशासन व चिकित्सा विभाग भी राहत की सांस ले रहा हैं।

18 से 44 आयुवर्ग में 49009 जनों ने कराया वैक्सीनेशन

जोधपुर में टीके की उपलब्धता वाले दिन बम्पर कोविड टीके लोगों के लग रहे है। विशेषकर 18 से 44 आयुवर्ग का युवा टीका लगवाने के लिए सबसे ज्यादा जागरूक हैं। सोमवार को 59799 जनों ने कोविड वैक्सीनेशन कराया। इसमें अकेले 18 से 44 आयुवर्ग के 49009 जनों ने टीका लगवाया। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि जोधपुर में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण किया गया है। 32 युवाओं ने द्वितीय डोज ली। वहीं 45 से ऊपर 2746 ने प्रथम और 2447 ने द्वितीय डोज लगवाई। 60 से ऊपर के बुजुर्गों में 1413 ने प्रथम डोज और 4141 ने द्वितीय डोज लगवा ली है। 252 साइट्स पर हुए वैक्सीनेशन कार्यक्रम में 6630 जनों ने द्वितीय डोज लगवा ली। वहीं हैल्थ वर्कर्स ने 10 और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने 1 डोज लगवाई।

24 घंटे के भीतर वैक्सीन मंगवाकर लगवा रहे हैं टीके

सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने कहा कि इन दिनों 24 घंटे के भीतर टीके जयपुर से मंगवाकर वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। शाम को 4 बजे जयपुर वाहन रवाना कर रात्रि 11 बजे वैक्सीन लेकर सुबह 7 बजे गाड़ी जोधपुर पहुंच रही है। इस बीच सुबह वैक्सीन आते ही तुरंत वैक्सीन भर वाहन साइट्स पर भेजे जा रहे है। टीम डेडिकेशन व वैक्सीन की उपलब्धता के चलते वैक्सीनेशन संख्या जोधपुर में बढ़ी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gMm1AQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment