एशिया के महत्वपूर्ण दर्शनीय शहरों में शामिल हुआ जोधपुर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. दुनिया की मशूहर संस्था ट्रिप एडवाइजर ने एशिया के महत्वपूर्ण दर्शनीय शहर में जोधपुर को सम्मिलित किया है। इस घोषणा से जोधपुर के पर्यटन विकास में नया अध्याय जुड़ेगा तथा पर्यटन व्यवसाय के नए अवसर खुलेंगे। पिछले वर्ष भी भारत के इकलौते शहर जोधपुर को न्यूयॉर्क टाइम्स की टॉप टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट में भी 15 वां स्थान दिया था।

राव जोधा के बसाए जोधपुर शहर ने बसने से लेकर अब तक मेट्रो सिटी तक का सफर किया है। यहां के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल, यहां की अपणायत और यहां का खानपान सात समंदर पार से आने वाले सैलानियों को अपनी ओर ऐसा आकर्षित करते हैं कि जो एक बार यहां आया, जीवन पर्यन्त उसकी स्मृतियों में जोधपुर छाया रहता है। हर साल (कोरोनाकाल को छोड़कर)जोधपुर में 12 लाख देशी विदेशी पर्यटक जोधपुर भ्रमण के लिए आते है।

ब्लू सिटी के रूप में भी पहचान
जोधपुर के ये पर्यटन स्थल शहर के इतिहास और संस्कृति में डूबे हैं। नीले रंग में रंगे मकानों से घिरा शहर का परकोटा हर किसी का मनमोह लेता है और यही कारण है कि इसे ब्ल्यू सिटी के रूप में भी पहचाना जाने लगा है। मध्यकालीन इमारतें और इनके बीच से निकलती घुमावदार गलियां जोधपुर के मस्तक पर सुशोभित मेहरानगढ़ के तल पर बसी हैं। जादुई और ऐतिहासिक रुप से समृद्ध शहर की खूबसूरती में राव जोधा डेज़र्ट रॉक पार्क और जगमगाती ऐतिहासिक इमारतें चार चांद लगा देती हैं। मेहरानगढ़, जसवंत थड़ा, उम्मेद भवन पैलेस, मंडोर उद्यान, उम्मेद उद्यान, माचिया जैविक उद्यान, कायलाना झील दर्शनीय स्थलों में प्रमुख है।

कोविड से हुए नुकसान की होगी भरपाई

प्रमुख अर्थशास्त्री व आईटीसी वेल्कम हेरिटेज के संस्थापक डायरेक्टर रहे महेन्द्र झाबक ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है। पर्यटन विकास से सिर्फ़ जोधपुर ही नहीं बल्कि पूरे मारवाड़ और सम्पूर्ण राजस्थान की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। झाबक ने विश्वास जताया कि विश्व में कोविड में कमी आने के बाद पर्यटन व्यवसाय फिर से गति पकड़ेगा तथा कोविड के कारण हुए नुकसान की भरपाई हो पाएगी। उन्होंने पर्यटन से जुड़े सभी लोगों के लिए विशेष पैकेज की तुरंत घोषणा की मांग मुख्यमंत्री से की ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिले।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h4m7mr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment