जोधपुर.
जिले में एक महिला से पति व चचेरे देवर ने न सिर्फ सामूहिक बलात्कार किया, बल्कि पीहर से ससुराल आने के लिए डराने धमकाने लगे। परेशान पीडि़ता ने कीटनाशक खा लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि जिले की एक महिला ने गत 18 जून को पीहर में कीटनाशक खा लिया था। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे मण्डोर रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर आए, जहां गुरुवार को उसे होश आया। तब उसने घरवालों को पूरी बात बताई। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पर्चा बयान दर्ज कर महिला के पति व रिश्ते में देवर के खिलाफ सामूहिक बलात्कार करने और अश्लील फोटो से डराने-धमकाने व ससुराल आने के दबाव डालने का मामला दर्ज किया। पीडि़ता के बयान दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
आरोप है कि वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई थी। गत दिसम्बर में ससुर का ऑपरेशन होने पर पड़ोस में रहने वाले चचेरे देवर के साथ जोधपुर में अस्पताल के लिए रवाना हुई थी। पीपाड़ सिटी के पास देवर ने कार रोकी और पिस्तौल दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया था। साथ ही अश्लील फोटो भी ले ली थी।
इसके बाद जनवरी में पति व देवर ने महिला को कमरे में बंद कर सामूहिक बलात्कार किया था। फिर वह पीहर चली गई थी। आरोपी उसे ससुराल आने के लिए डराने धमकाने व दबाव डालने लगे थे। उसे अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने लग गए थे। इससे परेशान होकर महिला ने गत 18 जून को कीटनाशक खा लिया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zXRMyC
0 comments:
Post a Comment