छात्रावास के कमरे में छात्र ने फंदा लगाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
नागौरी गेट थानान्तर्गत शिप हाउस के पास समाज के एक छात्रावास के कमरे में एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन सुसाइड नोट में उसने खुद की इच्छा से जान देने का उल्लेख किया।
थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि भोपालगढ़ में बुरजा गांव निवासी डूंगरराम (24) पुत्र श्रवणराम जाट शिप हाउस के पास छात्रावास के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके फूफा ने गुरुवार को मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन डूंगरराम से सम्पर्क नहीं हो सका। चिंता होने पर फूफा व अन्य परिजन छात्रावास आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने खिड़की से देखा तो डूंगरराम अंदर हुक पर फंदे से लटक रहा था। पुलिस घटनास्थल पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी। डूंगर की मृत्यु हो चुकी थी। जांच के बाद शव नीचे उतारा और मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव परिजन को सौंपा गया। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने खुद की इच्छा से जान देने और किसी भी व्यक्ति को तंग व परेशान न करने का आग्रह किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35R9YvR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment