पूरे प्रदेश में ग्रीष्मकालीन वन्यजीव गणना दूसरी बार भी स्थगित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. जिले में ग्रीष्मकालीन वन्यजीव गणना-2021 बुधवार को दूसरी बार स्थगित कर दी गई। चक्रवाती तूफान 'तौकतेÓ के कारण प्रदेश में बारिश होने से प्रथम बार स्थगित ग्रीष्मकालीन वन्यजीव गणना 24 जून को करने के आदेश जारी हुए थे। वनविभाग की ओर से वन्यजीव बहुल क्षेत्रों के ग्रीष्मकालीन वन्यजीव गणना की तैयारी की गई थी लेकिन तैयारियां दूसरी बार भी धरी रह गई।
पूरे प्रदेश में वर्ष 2021 की ग्रीष्मकालीन वन्यजीवों की संख्या आकलन के लिए 24 जून का दिन निर्धारित किया गया था । मंगलवार को सभी संभागीय मुख्य वन संरक्षक की वीसी मीटिंग में अधिकारियों ने लगभग सभी जगह बरसात होने से नालों एवं तलाइयों में पानी की उपलब्धता की जानकारी दी। यहां तक कि डेजर्ट क्षेत्र में भी तलाइयों में पानी की उपलब्धता होने से निर्धारित तिथि 24 जून को जलबिंदुओं व जलस्रोतों पर गणना से वन्य जीवों का सही आकलन होना मुश्किल बताया गया। सभी संभागीय मुख्य वन सरक्षकों से चर्चा के बाद ज्येष्ठ पूर्णिमा 24 जून को होने वाले वन्य जीव गणना को स्थगित करने के आदेश जारी किए गए। अब मानसून के बाद शीतकाल में वन्यजीव गणना के संबंध में पुनर्विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है हर साल वन्यजीव गणना के आधार पर ही वन विभाग वन्यजीवों की सार संभाल के लिए कार्ययोजना तैयार कर बजट जारी करता है।

आदेश के बाद स्थगित

वन्यजीव मंडल की ओर से जिले के प्रमुख वाटर पॉइंट पर वन्यजीवों की गणना कार्यक्रम 24 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होकर 25 जून को सुबह 8 बजे तक 24 घंटे होना था। लेकिन बुधवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के मिले नए आदेश के बाद वन्यजीव गणना को स्थगित कर दिया गया है।
केके व्यास, सहायक वन संरक्षक, वनविभाग वन्यजीव मंडल जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gOj96O
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment