जोधपुर. पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम स्पेशल टीम (सीएसटी) व प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक फरार हिस्ट्रीशीटर को बलात्कार के मामले में बुधवार तड़के पकड़कर संबंधित पुलिस स्टेशन को सुपुर्द किया। वह मादक पदार्थ तस्करी के मामले में प्रतापगढ़ व चित्तौडगढ़़ में भी वांछित है।
पुलिस के अनुसार युवती से बलात्कार व यौन शोषण मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर को सीएसटी व प्रतापनगर थाना पुलिस ने अलसुबह उसके स्थानीय ठिकाने पर दबिश देकर हिरासत में लिया। बाद में उसे संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ के बाद उसे बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, राजकार्य में बाधा डालने, आम्र्स एक्ट, जेल से फरार होने और धोखाधड़ी आदि के 19 मामले दर्ज हैं। वह चित्तौडगढ़़ के पुलिस स्टेशन निकुम्ब और प्रतापगढ़ के पुलिस स्टेशन स्वागपुरा में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के मामले में भी वांछित है। पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम स्पेशल टीम (सीएसटी) व प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक फरार हिस्ट्रीशीटर को बलात्कार के मामले में बुधवार तड़के पकड़कर संबंधित पुलिस स्टेशन को सुपुर्द किया। वह मादक पदार्थ तस्करी के मामले में प्रतापगढ़ व चित्तौडगढ़़ में भी वांछित है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vWX8XE
0 comments:
Post a Comment