पानी के लिए मटकी फोड़ क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। शहर के उदयमंदिर क्षेत्र में पानी की समस्या के लिए लोगों ने मटकी फोड़ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने पानी की प्लास्टिक की टंकियां सडक़ पर रख रास्ता जाम कर विरोध जताया। पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई सुचारु नहीं होने आरोप लगाया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अधिकारियों की ओर से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। इस पर लोगों का रोष फूट पड़ा। विभागीय अधिकारियों से बातचीत का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।

कम दबाव से पानी की सप्लाई
शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 20 ई में लंबे समय से पेयजल की आपूर्ति सुचारू नहीं होने से यहां के निवासी परेशान हैं। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लंबे समय से जलदाय विभाग द्वारा किए जा रहे कम दबाव से पानी की सप्लाई की गंभीर समस्या से परेशान निवासियों को आए दिन टैंकरों से पानी डलवाना पड़ रहा है। सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत की गई तो जवाब मिला कि समाधान हो गया, जबकि स्थानीय लोगों के लिए समस्या यथावत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3df2mr5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment