जोधपुर में भी डेल्टा प्लस को लेकर सतर्कता, दिल्ली-पुणे भेजे 28 नमूने

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बीकानेर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस का मामला सामने आने के बाद जोधपुर भी सतर्क हो गया है। नए वेरियंट की जांच के लिए यहां से २८ लोगों के नमूने जांच के लिए एनआइवी पुणे व दिल्ली की प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं। इनमें कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद संक्रमित हुए १४ लोगों के नमूने भी शामिल हैं।
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. पीके खत्री के अनुसार आइइसीएमआर के निर्देशानुसार बेक थ्रू इन्फेक्शन की चपेट में आए १४ लोगों के नमूने जांच के लिए एनआइवी पुणे भेजे गए हैं। इसी तरह रैंडम लिए गए १४ नमूने भारत सरकार की रिसर्च लेबोरेट्री आइजीआइजी दिल्ली भेजे गए हैं। इस सेंटर को राष्ट्रीय स्तर पर म्यूटेंट पहचान के लिए अधिकृत किया गया है। जोधपुर से भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आगामी १० दिनों में आने की उम्मीद है।

एक नजर में डेल्टा प्लस
डेल्टा प्लस भारत में सबसे पहले सामने आए डेल्टा म्यूटेशन से बना है। इसके अलावा के४-१एन नाम का म्यूटेशन दक्षिण अफ्रीका में बीटा वेरिएंट में पाया गया था। उससे भी इसके लक्षण मिलने की बात सामने आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने डेल्टा वेरिएंट को वायरस ऑफ कंसर्न बताया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T38s7q
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment