कुसंगति में युवक ने घर से पहले दो लाख रुपए और अब चुराए आठ तोला जेवर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत नृसिंह प्याऊ के पास राजीव गांधी कॉलोनी में कुसंगति वाले दोस्तों में फंसे एक युवक ने अपने ही घर से पहले दो लाख रुपए और अब आठ तोला सोने के आभूषण चुराकर जुआ खेलने के लिए दोस्तों को दे दिए। दोस्तों ने जेवर गिरवी रख लोन ले लिया और रुपए जुए में उड़ा दिए।
पुलिस के अनुसार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने बीस वर्षीय पुत्र और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ घर से तीन तोला सोने की रखड़ी सैट व पांच तोला सोने की तगड़ चुराने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि उसका पुत्र अपने तीन दोस्तों की कुसंगति में फंसा हुआ है। जो जुआ खेलने के आदी हैं। गत 12 जून को पुत्र ने घर से सोने की रखड़ी व तगड़ चुरा ली। जो उसने अपने दो दोस्तों को ले जाकर दिए। दोनों दोस्तों ने आभूषण गिरवी रख दिए और लाखों रुपए ऋण ले लिया। यह रुपए दोनों ने अपने एक अन्य दोस्त को दिए। जिसने यह रुपए जुए में उड़ा दिए।

दो लाख रुपए चुराए, एक लाख वापस वसूले
पीडि़त पिता का आरोप है कि उसके पुत्र ने कुछ समय घर की अलमारी में रखे दो लाख रुपए चुरा लिए थे। इसका पता लगने पर वह उसके पीछे-पीछे गया। पुलिस में भी शिकायत करने पर पुत्र को पकड़ा गया था। पुलिस ने एक लाख रुपए तो वापस दिला दिए थे, लेकिन एक लाख रुपए अभी तक नहीं मिले।

पुत्र को लेकर मां व पिता की अलग-अलग राय
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी का कहना है कि पिता ने पुत्र व उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मां अपने पुत्र के पक्ष में है। जबकि पिता उसके खिलाफ कार्रवाई चाहता है। पुत्र के दोस्त जुआ खेलने के आदी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SZvBau
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment