जोधपुर. जोधपुर शहर व जिले में मंगलवार को महज 3 संक्रमित सामने आए। शहर में शास्त्रीनगर जोन से 1 संक्रमित मिला और देहात में बावड़ी-शेरगढ़ से सिर्फ एक-एक संक्रमित सामने आया। शेष जोन व ब्लॉक से एक भी संक्रमित रोगी नहीं मिला। 30 रोगियों को डिस्चार्ज दिया गया। गनीमत रही कि एक भी रोगी की मौत कोरोना से नहीं हुई। इन आंकड़ों को एकबारगी देखकर लग रहा हैं कि शहर और जिले से कोरोना गायब हो रहा है। जून महीने के 22 दिन में जोधपुर में 728 रोगी पॉजिटिव आए और 28 मौत हुई हैं। इस साल अब तक 71754 जने संक्रमित, 67138 डिस्चार्ज और 1199 मौतें हुई हैं।
4068 जनों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज
जोधपुर में मंगलवार को महज 4068 जनों ने प्रथम बार कोविड वैक्सीनेशन कराया। जबकि द्वितीय डोज लेने वालों की संख्या 164 रहीं। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि 28 साइट्स पर हुए वैक्सीनेशन में हैल्थ वर्कर्स ने 4 डोज, 18 से 44 आयुवर्ग में 3707 ने प्रथम-द्वितीय डोज, 45 से 60 आयुवर्ग में 263 प्रथम, 64 जनों ने द्वितीय डोज लगवा ली। 60 वर्ष से ऊपर 194 बुजुर्ग प्रथम और द्वितीय डोज लगवाने पहुंचे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qix4F4
0 comments:
Post a Comment