डॉ. पनगडिया के लिए जीवन रक्षक दवाई अमरीका से आएगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। विख्यात न्यूरोलॉजिस्ट पदश्री डॉ. अशोक पनगडिया जो कि जयपुर में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं, उनके लिए अमरीका से इटरनल फाउंडेशन यूएसए के एमडी व विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ समीन शर्मा ने जीवन रक्षक दवाई भिजवाई है। जयपुर फूट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने एयर इंडिया की फ्लाइट से फेटरोजा नामक इस जीवन रक्षक दवाई को रवाना किया जो कि सोमवार को दिल्ली पहुंचेगी, जहां से बाद में जयपुर लाई जाएगी।
भंडारी ने बताया कि डॉ. पनगडिया का जीवन बचाने के लिए डॉ समीन शर्मा ने बहुमूल्य दवाइयां भिजवाई हैं, जो कि भारत में उपलब्ध नहीं है। जिसे एयर इंडिया के सीनियर कमांडर अंकुर माथुर के जरिये दिल्ली भिजवाया गया है। भंडारी के आग्रह पर डॉ. शर्मा ने कुछ अतिरिक्त दवाइयां भी हिंदुस्तान भेजी है, जो कि गंभीर कोरोना मरीजों के काम आ सकेगी। डॉ शर्मा की इस सहायता के लिए भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के साथ ही जयपुर फुट अमरीका के चेयरमैन प्रेम भंडारी, अशोक पांडे, राजस्थान फाउंडेशन अमरीका के के.के मेहता, कनक गोलिया, अशोक संचेती, मनीष डडढा, राजेन्द्र बाफना, ओ.पी चौधरी ने आभार जताया। डॉ. शर्मा अमरीका से दो बार पहले भी यह दवाइयां भिजवा चुके हैं।

... तो हो जाती तीन दिन की देरी
भंडारी ने बताया कि वे खुद कार ड्राइव कर एयरपोर्ट दवाइयां देने पहुंचे। अमरीका में जब वह दवाइयां लेकर एयरपोर्ट के लिए जा रहे थे तो रास्ते में एक कार का एक्सीडेंट हो गया और जलने लगी थी। इससे पहले की सडक़ बंद होकर यातायात जाम होता, उन्होंने गाड़ी निकाल ली। अगर एक बार सडक़ जाम होती तो दो घंटे की देरी हो सकती थी और भारत के लिए फ्लाइट निकल चुकी होती। इसके बाद सीधे बुधवार को ही अगली फ्लाइट मिलती। वर्तमान में न्यूयॉर्क से भारत के लिए सप्ताह में दो ही फ्लाइट चल रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3z5La0K
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment