छात्रा से बलात्कार करने का आरोपी एक शिक्षक गिरफ्तार, दूसरा फरार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले के सरकारी विद्यालय की कक्षा में नाबालिग छात्रा से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बलात्कार में सहयोग करने वाला दूसरा शिक्षक पकड़ में नहीं आ सका। उधर, शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को प्रारम्भिक जांच में दोषी मानकर निलम्बित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रकरण में दो शिक्षक आरोपी हैं। जो मामला दर्ज होने के बाद से गायब थे। इनकी तलाश में डीएसटी ने संबंधित गांव में दबिशें दी, जहां से गुरुवार को एक शिक्षक को हिरासत में लिया गया। जिसे जांच अधिकारी को सौंप दिया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इसी शिक्षक पर मार्च के प्रथम सप्ताह में छठी कक्षा की तेरह वर्षीय छात्रा से कक्षा में बलात्कार करने का आरोप है। इस दौरान निगरानी रखकर सहयोग करने में एक अन्य शिक्षक भी शामिल था। जिसकी तलाश की जा रही है।
प्रारम्भिक जांच में दोषी, निलम्बित
उधर, दोनों शिक्षकों के खिलाफ छात्रा से बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग ने भी जांच शुरू की। प्रारम्भिक जांच के दोषी पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक मुख्यालय) संतोष ने दोनों शिक्षकों को निलम्बित करने के आदेश जारी किए।
पीडि़ता व परिजन को सुरक्षा मिले : भाजपा
प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी ने पुलिस महानिरीक्षक (रेंज) जोधपुर नवज्योति गोगोई को मंगलवार को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ पीडि़ता व परिजन को सुरक्षा की मांग की।भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल व महामंत्री जसवंतसिंह ईन्दा के नेतृत्वव में प्रतिनिधि मण्डल ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर यह ज्ञापन सौंपा।
जिला विधि सेवा प्राधिकरण ने जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रसंज्ञान लेकर परिजन और पीडि़ता से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही पुलिस अधीक्षक से आरोपियों को जल्द पकडऩे के निर्देश दिए।प्राधिकरण के अध्यक्ष व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेन्द्र काछवाल व प्राधिकरण के सचिव मुजफ्फर चौधरी ने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी को निर्देश दिए। साथ ही थानाधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट व पीडि़ता की मेडिकल रिपोर्ट ली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wdVWQJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment