रेलवे कर्मचारी के सूने मकान से आभूषण चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

रेलवे कर्मचारी के सूने मकान से आभूषण चोरी
जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत रेलवे आवासीय कॉलोनी में एक क्वार्टर में सेंध लगाकर चोरों ने सोने के आभूषण चुरा लिए। रेलवे कर्मचारी की तरफ से चोरी का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार मूलत: बिंजारिया बावड़ी हाल मण्डोर रेलवे क्वार्टर निवासी चैनाराम पुत्र भैराराम जाट रेलवे में कर्मचारी है। लॉक डाउन के चलते परिवार गांव में है। गत दस जून को वह ड्यूटी पर चला गया था। पीछे क्वार्टर में कोई नहीं था। वह 21 जून को लौटा तो पीछे का दरवाजा खुला था। कमरे में बक्सा खुला व सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बकसे व अलमारी से सोने की तीन तोला कंठी, सोने की एक अंगूठी, कानों की एक जोड़ी लूंग, कानों में पहनने के टोपस आदि चुरा लिए। पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xL1oef
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment