आपसी विवाद में मारपीट के बाद दो युवकों का अपहरण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
रातानाडा में एयरफोर्स रोड स्थित चाय की दुकान के बाहर मारपीट के बाद दो दोस्तों का अपहरण कर लिया गया और डरा धमकाकर 32 हजार रुपए व दो मोबाइल लूट लिए गए। रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस के अनुसार मूलत: अरटिया कला हाल वेस्ट पटेल नगर निवासी रवि पुत्र रामाराम जाखड़ ने गज्जू व एक अन्य के खिलाफ मारपीट कर अपहरण और पिस्तौलनुमा हथियार से डराने धमकाने व लूट का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि वह अपने मित्र मनीष पूनिया के साथ मंगलवार शाम मोटरसाइकिल पर भोमाराम से मिलने रवाना हुए थे। वे एयरफोर्स रोड पर चाय की दुकान के बाहर बैठे भोमाराम का इंतजार कर रहे थे। तभी कार में दो युवक आए और पहले मनीष व फिर रवि से मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने लाठी से दोनों को पीटा और फिर डरा-धमकाकर कार में बिठाकर हवाई अड्डे की तरफ ले गए। रास्ते में एक युवक ने रवि पर पिस्तौलनुमा हथियार रखा और डराने लगा। मारपीट करने के लिए दोनों ने कार का दरवाजा खेला और नीचे उतारने लगे। तब मनीष भागकर हवाई अड्डे में चला गया। तब दोनों युवक उसे कार में बिठाकर घर की तरफ रवाना हो गए। घर पहुंचे तो परिजन ने उसे छुड़ाया और पुलिस में शिकायत करने का आग्रह किया। आरोप है कि युवकों ने दोनों से एक-एक मोबाइल व 32700 रुपए भी लूट लिए। साथ ही दुबारा मारपीट करने की धमकियां दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35QsSmS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment