NAND KISHORE SARASWAT
जोधपुर. आत्म जागृति के पर्व चातुर्मास पर इस साल भी कोरोना महामारी की छाया पड़ी हुई है। सूर्यनगरी में विभिन्न रामस्स्नेही व जैन संतों के चातुर्मास होंगे, लेकिन इनका आयोजन राज्य सरकार की गाइडलाइन और कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप ही किया जाएगा। धार्मिक स्थलों में संतों के चातुर्मास की तैयारियां शुरू कर दी गई है। संत सादगीपूर्ण तरीके से चातुर्मास करेंगे। कई जगह भक्तों के लिए ऑनलाइन सत्संग की व्यवस्था की जा रही है।
जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ, स्थानकवासी एवं तेरापंथी जैन समाज के साधु-साध्वीवृंद के चातुर्मास की तैयारियां चल रही है। जयगच्छाधिपति आचार्य प्रवर पाŸवचंद्र, अणुप्पेहा ध्यान प्रणेता डॉ. पदमचंद्र तथा जयेन्द्र मुनि, जयशेखर मुनि, साध्वी शारदाकंवर, साध्वी भारती, साध्वी शुभमप्रभा, साध्वी सम्यकप्रभा, जैन समणी सुगमनिधि व सुधाननिधी का चातुर्मास जोधपुर में होगा। श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवराज बोहरा के अनुसार इस दौरान कोविड गाइडलाइन की सख्ती से पालना की जाएगी।
रामस्नेही संतों का मंगलप्रवेश 20 को
वैष्णव संतों व रामस्नेही संतों की परम्परा के चातुर्मास आषाढ़ शुक्ल एकादशी से आरंभ होंगे। सूरसागर बड़ा रामद्वारा के महंत संत रामप्रसाद महाराज संत मंडली के साथ 20 जुलाई को चातुर्मास मंगलप्रवेश करेंगे। चातुर्मास सत्संग सेवा समिति के संत नृसिंहदास ने बताया कि सूरसागर रामद्वारा के अभय सत्संग सभागार में संत मंडली का सत्संग दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा। भक्तों के लिए ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था भी की जाएगी।
शास्त्री का चातुर्मास वृंदावन में
चांदपोल बड़ा रामद्वारा के महंत संत हरिराम शास्त्री का चातुर्मास इस बार शाहपुरा पीठ की परम्परा के अनुसार मथुरा के वृंदावन धाम में होगा। संत हरिराम 18 जुलाई को संत मंडली के साथ जोधपुर से वृंदावन प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी निवारण के लिए वृंदावन में अनुष्ठानात्मक चातुर्मास होगा। रामस्नेही हरिमानव परमार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रमुख संतों के सान्निध्य में नाम जप, संत वाणी पाठ, यज्ञ व देवदर्शन परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। चातुर्मास की तैयारियों को लेकर बुधवार को चांदपोल रामद्वारा में हुई बैठक में सेवा संस्थान के सुरेश अग्रवाल, महेश सारड़ा, हरिराम सोनी, दिलीप सांखला, विनोद गुप्ता, कमला अग्रवाल व पुखराज आदि ने भाग लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3w8buoh
0 comments:
Post a Comment