तंग गलियों में दौड़ाई कार, रोका तो युवक से पिस्तौल जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सदर कोतवाली थाना पुलिस व क्राइम स्पेशल टीम (सीएसटी) ने गुरुवार को शहर की तंग व भीड़-भाड़ वाली गलियों में भाग रही कार में एक युवक को गिरफ्तार कर पिस्तौल जब्त की। चालक कार छोड़कर भाग गया।
पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजकुमार चौधरी ने बताया कि बालोतरा नम्बर की कार में दो युवकों के पास हथियार होने और कार के नई सड़क से घंटाघर की तरफ आने की सूचना मिली। सीएसटी के प्रभारी व निरीक्षक अनिल यादव और सदर कोतवाली थाना पुलिस ने कार रोकने की कोशिश की। साथ ही नाकाबंदी कराई गई। पुलिस को देख चालक कार और तेज रफ्तार में भगाने लगा। उसने तंग गलियों में कार घुमा ली और भगाने लगा। भीड़-भाड़ वाले बाजारों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने घेराबंदी की तो राजमहल स्कूल के पास कार रोक ली गई।

बतौर चालक बालोतरा निवासी निजामुद्दीन पुत्र कमरूद्दीन मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने उसके साथ बैठे न्यू चांदपोल रोड पर बकरा मण्डी निवासी अबुल हसन उर्फ आमिर हसन पुत्र मोहम्मद हारून को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक पिस्तौल जब्त की गई। आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज अबुल हसन को गिरफ्तार कर लिया गया। कार भी जब्त की गई। जबकि निजामुद्दीन की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में कांस्टेबल कांस्टेबल इमरान खान, थानाराम, तेजाराम, रामनिवास व शैतानराम भी शामिल थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gTQgWU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment