दुकान पर सब्जी खरीदने के दौरान करंट, बच्चे की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत राजीव गांधी कॉलोनी स्थित सब्जी की दुकान पर खरीदारी करने के दौरान लोहे की रैलिंग में करंट से एक मासूम बालक चिपक गया और उसकी मृत्यु हो गई। तीन अन्य बालक भी करंट की चपेट में आ गए थे, लेकिन वे सुरक्षित बच गए।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मूलत: चौहाबो हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी निलेश पुत्र नवीनचंद जीनगर का मासूम पुत्र हितेश (3.5) और पुत्री मानवी सब्जी खरीदने के लिए सुबह घर के पास स्थित मनीष राव की दुकान पर गए। दुकान के ठीक आगे लोहे की रैलिंग लगी है। सब्जी खरीदने के दौरान हितेश ने रैलिंग पकड़े हुए थी। इस दौरान रैलिंग में करंट प्रवाहित होने लग गया। हितेश के साथ वहां खरीदारी कर रहे तीन अन्य बच्चे चपेट में आ गए और रैलिंग से चिपक गए। उम्र में अधिक होने से तीन बच्चों ने खुद को रैलिंग से छुड़ा लिया। जिससे वह बच गए। जबकि हितेश रैलिंग से चिपका रहा। उसकी बहन कुछ पीछे खड़ी होने से बच गई। कुछ देर बाद हितेश रैलिंग से छूटा और नीचे गिर गया। आस-पास के लोग उसे पाल रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच, पिता भी अस्पताल पहुंच गए। पुत्र के जीवित होने की आस में पिता उसे मथुरादास माथुर अस्ताल ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, परिजन शव लेकर घर लौट आए। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। मृतक के पिता की तरफ से दुकान संचालक के खिलाफ लापरवाही बरतने से मृत्यु का मामला दर्ज किया गया।

दुकान के ठीक पास बिजली को पोल

सब्जी की दुकान के ठीक पास बिजली का पोल लगा है, जहां से दुकान में सप्लाई की केबल आ रही है। अंदेशा है कि रैलिंग से बिजली का कोई तार छूने से करंट प्रवाहित हो गया और मासूम की मृत्यु हो गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SYBPaP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment