पारिवारिक विवाद में हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पारिवारिक विवाद में हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
- जेसीबी में तोड़-फोड़ व जानलेवा हमले का मामला
जोधपुर.
लूनी थाना पुलिस ने पारिवारिक विवाद के चलते खेजड़ली में जानलेवा हमला व जेसीबी में तोड़-फोड़ करने के मामले में शुक्रवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल ने बताया कि गत 13 अप्रेल को पारिवारिक रंजिश व खेत से बजरी खनन को लेकर चल रहे विवाद में धारदार हथियारों से लैस लोगों ने अनोप पुत्र खेमाराम बिश्नोई पर हमला कर दिया था। बजरी खनन में प्रयुक्त होने वाली जेसीबी व डम्पर में तोड़-फोड़ की गई थी। थानाधिकारी परमेश्वरी के नेतृत्व में पुलिस ने प्रकरण में वांछित भगतासनी गांव निवासी गोपाल (31) पुत्र श्यामलाल बिश्नोई, खेजड़ली कला निवासी रवि (19) पुत्र राजेश बिश्नोई व राकेश (26) पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई को गिरफ्तार किया। इस मामले में अशोक व दौलत उर्फ बिठू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pAZp9D
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment