जोधपुर. जिले की पहली महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम चैनपुरा स्कूल में ९२ लाख रुपए की लागत से स्विमिंग पूल बनवाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने राशि मंजूर कर दी है। स्वीमिंग पूल वाली यह जिले की पहली सरकारी स्कूल होगी।
स्कूल में बनने वाले तरणताल की लंबाई २५ मीटर, चौड़ाई २० मीटर, गहराई १.४ मीटर से शुरू होकर अंतिम छोर पर २.५ मीटर होगी। तरणताल डेक ३ मीटर गुणा ४ मीटर रहेगा। इसमें छात्र-छात्राओं के लिए पृथक चेंजिग रूम, कार्यालय, फिल्टर प्लांट व वाटर टैंक का निर्माण किया जाएगा।
अब १५ तक मिलेंगे प्रवेश फॉर्म
इंग्लिश मीडियम की महात्मा गांधी स्कूल में दाखिले के लिए फार्म १५ जुलाई तक लेकर जमा करवाए जा सकेंगे। नोडल प्रवेश प्रभारी नवीन देवड़ा के अनुसार अभिभावकों में प्रवेश को लेकर अत्यधिक उत्साह है। जिले के अन्य ब्लॉक के बच्चों को भी प्रवेश के लिए प्रवेश तिथि आगे बढ़ाई गई है। इससे प्रवेश से वंचित छात्रों को एक और मौका मिलेगा। आवेदनों की सूची १९ जुलाई को प्रकाशित होगी और अगले दिन कक्षा एक में प्रवेश की लॉटरी निकाली जाएगी। कक्षा २ से ५ की लॉटरी २१ जुलाई, कक्षा ६ की लॉटरी २२ जुलाई और कक्षा ७-८ की लॉटरी २३ जुलाई को निकाली जाएगी। इच्छुक अभिभावक मंडोर चैनपुरा व ओलंपिक स्थित राजकीय गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रवेश के लिए १५ जुलाई तक आवेदन सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A4n6vv
0 comments:
Post a Comment