देश के 810 डाकघरों में कल जारी होगा विशेष कैंसिलेशन स्टाम्प

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को स्मरणीय बनाने के लिए डाक विभाग की ओर से सोमवार को देश के 810 डाकघरों में एक साथ विशेष कैंसिलेशन स्टाम्प जारी किया जाएगा जो अब तक का रिकॉर्ड होगा। इस दिन देश के समस्त वितरण और गैर वितरण प्रधान डाकघरों में बुक होने वाली प्रत्येक डाक पर इस विशेष कैंसिलेशन स्टाम्प का प्रयोग किया जाएगा।

राजस्थन डाक परिमण्डल के पश्चिमी क्षेत्र के सभी 18 प्रधान डाकघरों बाड़मेर, बीकानेर, चुरू, रतनगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा, जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, डीडवाना, पाली, मारवाड़ जंक्शन, सीकर, श्रीमाधोपुर, सिरोही, जालोर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में इस विशेष कैंसिलेशन स्टाम्प का प्रयोग होगा। कैंसिलेशन स्टाम्प के मुद्रण (छाप) में एक चित्रात्मक आकृति होगी। इसके साथ अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस-2021 हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अंकित होगा।

क्या है कैंसिलेशन स्टाम्प
किसी भी डाक टिकट के पुन: उपयोग को रोकने के लिए उसे कैंसिलेशन स्टाम्प के माध्यम से जारी किया जाता है। डाक टिकट संग्रह यानी फिलैटली में कैंसिलेशन स्टाम्प बहुमूल्य संगृहणीय स्टाम्प के रूप में देखा जाता है। फि लैटली संबंधी अध्ययन में यह महत्वपूर्ण है।

200 रुपए में खुलता है फिलैटली खाता
देश के किसी भी प्रधान डाकघर में 200 रुपए जमा करवाकर फिलैटली डिपॉजिट खाता खुलवाया जा सकता है। इससे व्यक्ति फि लैटली सामग्री जैसे डाक टिकट व विशेष आवरण प्राप्त कर सकता है। स्मारक डाक टिकटें केवल फि लैटली ब्यूरो और फि लैटली डिपोजिट एकाउंट से ही मिलती है। यह सीमित संख्या में ही मुद्रित होती है।

गत योग दिवस पर भी जारी हुए डाक टिकट
- 2015 में दो डाक टिकटों का जोड़ा और एक लघुकृत शीट जारी
- 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूर्य नमस्कार पर स्मारक डाक टिकट जारी किया
- 2017 में संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन ने न्यूयार्क में 10 योग आसन्न का डाक टिकट समुच्चय निकाला
..........................
‘पश्चिमी क्षेत्र के अधीनस्थ 18 प्रधान डाकघरों और 4 मुख्य डाकघर में वर्चुअल स्पेशल कैंसिलेशन समारोह आयोजित होगा।’
- सचिन किशोर, पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SEh1W1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment