72 दिन बाद जोधपुर में 1 हजार से कम एक्टिव केस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण का उफान फर्श पर आ रखा है। कोरोना एक्टिव केस 925 पर पहुंच गए हैं। जबकि इससे पहले 28 मार्च को जोधपुर में 943 केस थे, अब ठीक 72 दिन बाद एक्टिव केस 1 हजार से कम हुए हैं। वहीं गत 13 मई को जोधपुर में 23831 एक्टिव केस चल रहे थे, जिससे अब काफी हद तक राहत मिली। वहीं मंगलवार को 12 नए केस सामने आए और 173 को डिस्चार्ज दिया गया। एम्स जोधपुर में दो की मौत हो गई, इसमें एक म्यूको पॉजिटिव भी है। शहर में 5 तो देहात से 7 नए संक्रमित सामने आए हैं। अब हरेक जोन व ब्लॉक से 2 या 3 केस ही सामने आ रहे है। कई जोन व ब्लॉक में आंकड़ा शून्य भी निकल रहा है। बीते 8 दिनों में जोधपुर में 465 रोगी पॉजिटिव आए और 20 मौत हुई हैं। इस साल अब तक 71491 जने संक्रमित, 66119 डिस्चार्ज और 1191 मौतें हुई हैं। एम्स जोधपुर में राजपूतों का बास नांदड़ी बनाड़ निवासी गुलाब कंवर ( 55) का निधन हो गया। इनकी म्यूकर रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। वहीं सिंधी धर्मशाला वाली गली सुभाष चौक रातानाडा निवासी जीवतराम ( 72) का भी निधन हो गया।
----------
आज पहुंचेगी 20 हजार को वैक्सीन की डोज
18 से 44 आयुवर्ग को लगेगी आज से वैक्सीन
जोधपुर. जोधपुर में बुधवार सुबह 18 से 44 आयुवर्ग को फिर से वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार से परमिशन के बाद जिले में जितनी वैक्सीन है, उसमें से अब 50 प्रतिशत का उपयोग युवाओं के लिए किया जाएगा। वहीं 20 हजार डोज कोवैक्सीन बुधवार सुबह जोधपुर पहुंचेगी। शहर में 23 सेंटर पर वैक्सीनेशन होगा। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि मंगलवार को 7234 जनों को कोविड की प्रथम डोज लगी। 1610 को द्वितीय डोज लगी। कुल 161 साइट्स पर वैक्सीनेशन हुआ।

पार्षद आसेरी ने दी फर्जी वैक्सीनेशन की शिकायत
प्रतापनगर में वार्ड संख्या 8 उत्तर नगर निगम के पार्षद भरत आसेरी ने चिकित्सा मंत्री को पत्र लिख प्रतापनगर सैटैलाइट अस्पताल में फर्जी वैक्सीनेशन की शिकायत की। उन्होंने कहा कि एक जने ने 45 प्लस की वैक्सीन फर्जीवाड़े से 18 प्लस को लगा दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cpzj3M
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment