जोधपुर में डीजल शतक से 4.71 पैसे दूर, पड़ोसी राज्यों से 9 रुपए तक महंगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लगातार दाम बढ़ाए जाने से पेट्रोल के बाद अब डीजल भी शतक की दहलीज पर है। जोधपुर में गुरुवार को एक लीटर डीजल की कीमत 95.29 रुपए पहुंच गई। प्रदेश के अन्य जिलों में भी डीजल 95 रुपए को पार कर गया है, जबकि श्रीगंगानगर में सौ रुपए से केवल 49 पैसे कम है। किराणा, दूध, सब्जी-फल और अन्य सामान का परिवहन डीजलजनित वाहन ही करते हैं। परिवहन लागत बढऩे से महंगाई बढऩे की आशंका खड़ी हो गई है।

डीजल की कीमत एक साल में 25 रुपए बढ़ गई है। कोविड की प्रथम लहर में मई 2020 में जोधपुर में एक लीटर डीजल की कीमत 69.70 रुपए थी जो अब दूसरी लहर खत्म होते होते 95 रुपए से अधिक हो गई है।

जोधपुर में ऐसे बढ़ रही है डीजल की कीमत
कीमत ---- एक लीटर का मूल्य
वर्तमान --------- 95.29 रुपए
1 महीने पहले---- 89.22
3 महीने पहले ---- 85.16
6 महीने पहले ---- 79.18
12 महीने पहले ---- 69.70
.................................................................................

प्रदेश के इन जिलों में सर्वाधिक महंगा डीजल
जिला -------- कीमत
श्रीगंगानगर -------- 99.51
हनुमानगढ़ -------- 98.91
जैसलमेर -------- 97.79
बीकानेर -------- 97.78
सिरोही -------- 97.03
चूरू -------- 97.05
.......................................................
दूसरे राज्यों में सस्ता है पेट्रोल-डीजल
केंद्र और राज्य सरकारें प्रति लीटर पेट्रोल पर 60 प्रतिशत और डीजल पर 54 प्रतिशत टैक्स लेती है। केंद्र सरकार पेट्रोल पर 32.90 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल पर और 31.80 रुपए डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लेती है। देश में राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर सर्वाधिक टैक्स है। यहां पेट्रोल पर 36 प्रतिशत और डीजल पर 26 प्रतिशत वैट है। इसके बाद मध्यप्रदेश का नम्बर आता है। पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और गुजरात में वेट कम होने से वहां पेट्रोल-डीजल सस्ता है। हरियाणा में तेल 10 रुपए लीटर सस्ता होने से अधिकांश अंतरराज्यीय भारी वाहन इन राज्यों से टैंक भरवाकर निकलते हैं और राजस्थान के पेट्रोल पंपों को नुकसान होता है।

अन्य राज्यों की राजस्थान सीमा से लगते जिलों में डीजल का मूल्य
जिले का नाम ------ एक लीटर डीजल
रेवाड़ी (हरियाणा)----- 86.60
आगरा (उत्तरप्रदेश)----- 86.61
मुक्तसर (पंजाब)----- 88.87
अहमदाबाद (गुजरात)----- 93.17
मुरैना (मध्यप्रदेश)----- 95.05
श्रीगंगानगर (राजस्थान) ----- 99.51

..........................................................

लॉकडाउन में घटी 50 प्रतिशत बिक्री
प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान दोपहर 12 बजे तक ही पंप खोलने की अनुमति कारण बिक्री 25 प्रतिशत तक आ गई थी। अब समय शाम 5 बजे तक बढ़ाने से बिक्री 60 प्रतिशत तक पहुंची है। पिछले दो महीनों में बिक्री में 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gfHwdc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment