जुआ खेलते दस गिरफ्तार, 31 हजार रुपए जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जुआ खेलते दस गिरफ्तार, 31 हजार रुपए जब्त
- सदर कोतवाली और खाण्डा फलसा थाना पुलिस की कार्रवाई
जोधपुर.
सदर कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी की मदद से खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे दस व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 31 हजार रुपए जब्त किए।
सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीश सोलंकी ने बताया कि घंटाघर कबाड़ खाना में ताश के पत्तों से जुआ खेलने की सूचना पर एएसआइ नाथूराम ने दबिश दी, जहां जुआ खेल रहे भवानी आचार्य, अब्दुल रसीद व अयूब खान को गिरफ्तार किया गया। दांव पर लगे 21800 रुपए भी जब्त किए गए।

वहीं, खाण्डा फलसा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि डीएसटी को नवल बस्ती में कुछ युवकों के ताश के पत्तों से जुआ खेलने की सूचना मिली। इस पुलिस व डीएसटी ने संयुक्त रूप से बस्ती में दबिश दी और जुआ खेल रहे गुलाम हुसैन, सागर खान, खेमसिंह, संजय, गुड्डू, नरेन्द्र राव और प्रकाश को गिरफ्तार कर 9505 रुपए जब्त किए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UgIi15
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment