हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक के 2.20 लाख रुपए रिफण्ड कराए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के मार्फत सस्ते दाम पर ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री श्रमिक से ऐंठे 2.20 लाख रुपए ट्रैस कराकर खाते में रिफण्ड करवा लिए।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि बामणु गांव निवासी दुर्गाराम मेघवाल यहां हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करता है। गत 26 मई को मोबाइल में फेसबुक लिंक आया। जिस पर क्लिक करने पर एक मोबाइल नम्बर व ट्रैक्टर की फोटो मिली थी। मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया। नीमा का थाना निवासी कुर्दाराम ने उससे बात की और कहा कि उसकी इण्डियन आर्मी ट्रांसपोर्ट एजेंसी है। जो ट्रैक्टर खरीद-फरोख्त करती है। उसने सस्ती दर से ट्रैक्टर दिलाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर दुर्गाराम दो लाख रुपए में ट्रैक्टर खरीदने को राजी हो गया। अलग-अलग किस्तों में 2.20 लाख रुपए ऑनलाइन जमा करा दिए, लेकिन ट्रैक्टर नहीं मिला।

इस संबंध में शिकायत मिलने पर एएसआइ नरपतसिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश व कांस्टेबल नरेन्द्रसिंह ने साइबर पुलिस सम्पर्क पॉर्टल पर अधिकारियों से सम्पर्क किया। ठग की बैंक के डाटा लिए तो पता लगा राशि केनरा बैंक के खाते में जमा हुई थी। संबंधित बैंक अधिकारियों से सम्पर्क किया और राशि ट्रैस कर रिफण्ड करा ली गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TJBEQt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment