जोधपुर।
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सभी ग्रामीण घरों में जल कनेक्शन देकर शुद्ध व सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने पर फोकस करें। जिला स्तर पर जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते उन्होंने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की। सभी घरों में 2024 तक व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अंजुम ताहिर ने भी जिले की प्रगति व प्राप्त लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता एवं सदस्य सचिव जल जीवन मिशन शरद कुमार माथुर ने प्रगति बताई। बैठक में अधीक्षण अभियंता भंवराराम चौधरी, संयुक्त निदेशक शिक्षा प्रेमचंद संाखला, सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा, अधिशासी अभियंता मनोज भवण, संजय माथुर, राजेश अग्रवाल मौजूद थे।
अब तक 2 प्रतिशत की लक्ष्य प्राप्त हुआ
- 181692 घरों में जल कनेक्शन करने हैं वर्ष 2021-22 में
- 3679 लक्ष्य की प्राप्ति हुई है
- 2 प्रतिशत है इस वर्ष के लक्ष्य का
- 356 स्वास्थ्य केन्द्रों
- 1143 आंगनबाड़ी केन्द्रों
- 2764 विद्यालयों में जल कनेक्शन किए गए
- 1036 गांवों में स्वीकृति प्राप्त हुई इसमें से 76 गांवोंं में कार्य शुरू हुए
- 1835 गांवों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया
- 1832.32 करोड़ रुपए खर्च हैं 1036 गांव के लिए
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qxZLOJ
0 comments:
Post a Comment