जोधपुर।
कोविड महामारी में बिना मास्क लगाए ट्रेन में यात्रा करना यात्रियों के लिए भारी पड़ गया। जोधपुर रेल मण्डल में बिना मास्क लगाए यात्रा करते हुए 1700 रेल यात्रियों से 1 लाख 78 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार ट्रेन में यात्रा करने के दौरान फेस मास्क नहीं लगाए जाने या गलत तरीके से लगाने वाले यात्रियों से रेलवे प्रावधानों के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। मण्डल पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में मई माह में 1700 यात्रियों को बिना मास्क यात्रा करते पकड़ा गया। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार रेलवे बोर्ड की ओर से यात्रियों में मास्क के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से विशेष अधिनियम लागू किया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रेल परिसर और ट्रेनों में बिना मास्क यात्रा करते पाए जाने पर 100 से 500 रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uYRMus
0 comments:
Post a Comment