लगातार दूसरे साल जेठ में झमाझम, पारे में 10 डिग्री का अंतर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. इस साल भी ज्येष्ठ यानी जून का प्रथम सप्ताह बादलों की गर्जना, तेज हवा, आंधी और झमाझम बरसात के नाम रहा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री के आसपास ही रहा, जबकि पिछले दस साल के मौसम विभाग के रिकॉर्ड बताते हैं कि जून के प्रथम सप्ताह में चूरू और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में पारा 50 डिग्री के पास पहुंच जाता है। तापमान में दस डिग्री का अंतर बहुत बड़ा होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह रेगिस्तानी जलवायु में बदलाव की एक शुरुआत है। इससे दक्षिणी पश्चिमी हवाएं बाधित हो सकती हैं और मानसून के थार तक पहुंचने में भी देरी संभव है।

इस साल पश्चिमी विक्षोभों के कारण मौसम में बहुत बड़ा बदलाव दिख रहा है। अत्यधिक नमी और तेज हवाएं चल रही है। पिछले साल अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग ’ ने जून के प्रथम सप्ताह में बादल-बरसात का मौसम करवा दिया था। वर्ष 2020 को छोड़ दें तो पिछले दस सालों में जून के प्रथम सप्ताह में भयंकर गर्मी पड़ी है।

15 जून के बाद तेज गर्मी की आशंका
गत वर्ष की तरह इस साल भी मौसम विभाग ने दस जून के बाद तेज गर्मी की आशंका जताई है। आगामी 15 जून तक प्रदेश में पारा 45 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव से बारिश भी जुलाई-अगस्त के बजाय अगस्त-सितम्बर में अधिक हो रही है।

गत 10 वर्ष में 6 शहरों के जून का सर्वाधिक तापमान
वर्ष ------ श्रीगंगानगर----चूरू -------जैसलमेर------बाड़मेर-------बीकानेर------ जोधपुर
2020 ---- 47 (17) --- 46.3 (17)-- 47.4 (16)--45.5 (16)-- 47.8 (17)-- 44.7 (16)
2019 ---- 49 (1) ---- 50.8 (2) ---- 47.8 (2) --- 47.2 (2) -48.4 (3)-----46.4 (2)
2018 ---- 49.1 (1) -- 49.7 (1) -- 46.8 (2) --45.7 (2) --- 47.7 (1) --- 43.1 (1)
2017 ---- 47.1 (4) -- 46.7 (4) -- 46 (3) --- 46.4 (3) ---- 45.5 (3) --- 45 (3)
2016 ---- 47.7 (5) -- 48.5 (6) -- 47 (6) -- -46.5 (5) ----- 47.6 (7) --- 46 (6)
2015 ---- 46.3 (19) --48 (19) -- 45.7 (20)- 44.8 (7) ---- 46.2 (20)-- 44.8 (1)
2014 ---- 48.6 (8) -- 48.6 (6) -- 47 (4) --- 43.5 (15) -- 47.6 (6) --- 45.6 (6)
2013 ---- 48.1 (8) -- 47.4 (4) -- 44.7 (4) -- 46 (4) ------ 47 (6) ---- 45.1 (4)
2012 ---- 48 (1) ---- 47 (1) ---- 42.3 (17) --42.6 (19) - 44.5 (1) --- 41.3 (1)
2011 ---- 47.4 (7) -- 47.5 (7) -- 48.7 (7) -- 49.1 (7) -- 48.1 (7) -- 47.8 (7)
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है। उसके आगे छोटे कोष्ठक में जून की तिथि है।)
....................................

मानसून में हो सकती है देरी
जून के प्रथम सप्ताह में अत्यधिक नमी, तेज हवाएं, बारिश होने और तापमान कम रहने से मानसून में देरी की आशंका है। इससे थार का हीटिंग प्रोसेस गड़बड़ा सकता है।
-डॉ पीसी महाराणा, प्रधान वैज्ञानिक, काजरी जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3psvhNr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment