जोधपुर. अप्रेल-मई में लॉकडाउन और घरेलू गैस (एलपीजी) की कीमतें बढऩे से जिले में करीब 1.50 लाख सिलेण्डर गोदामों में ही पड़े रह गए। एलपीजी सिलेण्डर की बुकिंग शहरों में 30 तो गांवों में 40 से 45 प्रतिशत तक गिर गई। जून के प्रथम सप्ताह में हालात सुधरने से इसमें पांच प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है।
जिले में करीब 8 लाख घरेलू गैस कनेक्शन हैं। हर महीने औसतन 5.60 लाख सिलेण्डर की बुकिंग होती है। अप्रेल में बुकिंग गिरकर 4.76 लाख और मई में करीब 3.92 लाख तक आ गई। घरेलू गैस के 14.2 किलोग्राम सिलेण्डर की कीमत 816.50 रुपए है, जो अब तक सर्वाधिक है। जून में एलपीजी के दाम अभी तक नहीं बढ़े है।
पहली व दूसरी लहर में 230 रुपए बढ़े दाम
कोरोना की पहली लहर में अप्रेल-जून 2020 के दौरान घरेलू गैस की बुकिंग में 10 से 15 प्रतिशत की ही गिरावट आई, जबकि इस बार यह दुगुनी हो गई। अप्रेल 2020 में एलपीजी सिलेण्डर 586.50 रुपए का था जो दूसरी लहर आते-आते अब 230 रुपए महंगा हो गया है।
दो साल से 29 रुपए कमिशन
गैस एजेंसी संचालकों को प्रत्येक सिलेंडर का 29 रुपए कमिशन मिलता है। इसमें ट्रांसपोर्टेशन, गोदाम-दफ्तर का खर्चा व हॉकर्स का वेतन शामिल है। तेल कम्पनियों ने दो साल से कमीशन नहीं बढ़ाया है। लॉकडाउन से पहले प्रत्येक हॉकर औसतन 25 सिलेण्डर ट्रांसपोर्ट करता था, लेकिन लॉकडाउन में बुकिंग गिरने से प्रति सिलेण्डर उसकी आय भी कम हो गई। कई एजेंसी संचालकों को अतिरिक्त मानदेय देकर हॉकर्स को बुलाना पड़ा।
दो साल में 300 रुपए महंगी
- 501.52 रुपए का था मई 2019 में सिलेण्डर
- 586.50 रुपए का हो गया मई 2020 में
- 816.50 रुपए का सिलेण्डर था मई 2021 में
...............................
- 10.35 लाख राशन कार्ड है जोधपुर जिले में
- 8.10 लाख घरेलू गैस कनेक्शन है जिले में
- 5.50 लाख कनेक्शन है शहरी क्षेत्र में
- 2.60 लाख कनेक्शन है ग्रामीण क्षेत्र में
- 1.09 गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यापन करते हैं जिले में
.........................
क्या कहते हैं एजेंसी संचालक
‘लॉकडाउन से पहले प्रतिदिन 450 बुकिंग थी जो घटकर 280 तक आ गई। पूरे जिले में 30 प्रतिशत तक बुकिंग कम हुई है।’
- दीपक सिंह गहलोत, अध्यक्ष, राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन
‘पहले बुकिंग औसत 400 थी जो अब 225 के पास आ गई।’
- माणक चाण्डक, मारवाड़ गैस एजेंसी
‘हमारी बुकिंग 500 से गिरकर 350 पर आ गई है।’
- ईश्वर छाजेड़, मेहरानगढ़ गैस एजेंसी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TOVFFA
0 comments:
Post a Comment