जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल क्षेत्राधिकार में मण्डल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीना के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्टों की ओर से सीआरओ (केटल रन ओवर), एचआरओ (ह्यूमन रन ओवर) व कोविड महामारी के संबंध मे जनजागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान में करीब 200 लोगों को जागरुक किया गया।
यहां चलाया गया अभियान
- भगत की कोठी पोस्ट- समपार गेट संख्या 209, 210, रेलवे स्टेशन बासनी व सालावास के बीच सीआरओ, एचआरओ तथा भगत की कोठी व पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन।
- जैसलमेर पोस्ट- थाईयात-हमीरा के पास भीलों की ढ़ाणी पर समपार गेट संख्या 89, आशापूरा गोमट व पोकरण रेलवे स्टेशन व रामदेव गोशाला, मारवाड़ बिठड़ी, फ लोदी।
- मेड़ता रोड पोस्ट- मेड़ता रोड बाइपास, गेट संख्या 99, सुजानगढ़, डीडवाना मेड़ता रोड स्टेशन, गेट सी 100 पर।
- बाड़मेर पोस्ट- बाड़मेर- उत्तरलाइ, मुनाबाव व जीरो पॉइंट व बलोतरा तिलवाड़ा के बीच।
- समदड़ी पोस्ट- समदड़ी के पास देवलयारी ढ़ाणी, छोटा दुगड़ोल रेलवे स्टेशन पर।
- जोधपुर पोस्ट- बनाड-जाजीवाल के बीच गेट संख्या160 व यार्ड, राईकाबाग-जोधपुर केंट स्टेशन।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eQOJ2y
0 comments:
Post a Comment