क्या जोधपुर में कोराना का पिक 10 मई था?

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में 10 मई को कोरोना की संक्रमण दर 49.60 प्रतिशत पहुंची यानी नमूनों की जांच में आधे में वायरस मिला। यह जोधपुर का अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड था। इसी दिन कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 25 हजार 172 पर पहुंची जो भी अपने आप में रिकॉर्ड संख्या थी। दस मई के बाद पिछले पांच दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या और संक्रमण दर तेजी से नीचे आ रही है। पांच दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 21 हजार 715 पर आ गई है। इसका प्रमाण यह भी है कि अस्पतालों में बेड खाली होने लगे हैं।

शनिवार को महात्मा गांधी अस्पताल में 19, एमडीएम अस्पताल में 23, राजदादीसा अस्पताल में 20, एम्स में 10, मारवाड़ हॉस्पीटल में 17 बेड खाले थी, जबकि पंद्रह दिन पहले इन अस्पतालों में इक्का-दुक्का बेड ही खाली हुआ करते थे। अस्पतालों में ऑक्सीजन डिमाण्ड में भी कुछ कमी आई है। घर के लिए सिलेण्डर लेकर जाने वाले लोगों की मारामारी भी कम हुई है। यह जरुर है कि अस्पतालों में कोविड से मरने वालों की संख्या में अभी कोई गिरावट नहीं आई है।

एमडीएम और गांधी में ऑक्सीजन डिमाण्ड कम हुई
- महात्मा गांधी अस्पाल के ऑक्सीजन प्रभारी अरविंद अपूर्वा ने बताया कि दो-तीन दिन पहले तक खपत 10.2 मीट्रिक टन थी जो अब 10 मीट्रिक टन रह गई है।
- एमडीएम अस्पताल के ऑक्सीजन प्रभारी ताजाराम चौधरी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से करीब 100 सिलेंडर कम लग रहे हैं। अब ट्रोलियों पर मरीज नहीं है।
- ऑक्सीजन निर्माता फर्म श्रीराम गैस के मनीष भाटी ने बताया कि शनिवार सुबह और शुक्रवार शाम पहली बार ऐसा हुआ कि कोई भी उनकी फर्म के आगे खाली सिलेण्डर लेकर नहीं खड़ा है। पंद्रह दिन पहले तक कतारें हुआ करती थी।

एक सप्ताह में 11225 पॉजिटिव, 14740 स्वस्थ
पिछले एक सप्ताह में जोधपुर में कोरोना के 11 हजार 225 पॉजिटिव मरीज मिले थे जबकि अस्पताल अथवा होम आइसोलेट से 14 हजार 740 मरीज डिस्चार्ज हुए। एक महीने से संक्रमण दर करीब तीस प्रतिशत थी जो अब पिछले चार दिन से बीस प्रतिशत के पास आ गई है।

एक सप्ताह में ऐसे हारने लगा कोरोना
दिन -----एक्टिव मरीज---नमूने जांचे---पॉजिटिव---- ठीक हुए----संक्रमण दर
8 मई ---- 24659 ----6425 ----1852 ----2534 ---- 29 प्रतिशत
9 मई ---- 25148 ---- 6211 ----2238 ----1734 ----36 प्रतिशत
10 मई ---- 25172 ---- 3857 ----1915 ----1871---- 50 प्रतिशत
11 मई ---- 25004 ----6169 ----1303 ----1453 ----21 प्रतिशत
12 मई ----24476 ----6332 ---- 1260 ---- 1770 ---- 20 प्रतिशत
13 मई ---- 23831 ----5954 ---- 1074 ---- 1704 ---- 18 प्रतिशत
14 मई ---- 23031 ---- 4926 ---- 708 ---- 1494 ---- 14 प्रतिशत
15 मई ---- 21715 ---- 4112 ---- 875 ---- 2180 ---- 21 प्रतिशत
..............................

अस्पतालों में मिलने लगे बेड
अस्पताल ----कुल ऑक्सीजन बेड ---- खाली बेड
एम्स जोधपुर ---120 ----- 10
एमडीएम ----- 805 ----- 23
एमजीएच ----- 420 ----- 19
राजदादीसा ----- 112 ----- 20
मारवाड़ हॉस्पीटल- 47 ----- 17
वसुंधरा हॉस्पीटल- 43 ----- 3
चंद्रमंगल हॉस्पीटल- 25 ----- 9
कमला नगर --- 58 ----- 2
मुकुंदम हॉस्पीटल- 10 ----- 7
(यह शनिवार के डाटा है। मेडिपल्स, मिलिट्री हॉस्पीटल और रेलवे हॉस्पीटल में बेड फुल थे।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bu227h
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment