RAILWAY--रेलकर्मियों ने आतंकवाद विरोध की शपथ ली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल पर रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर समाज को हिंसा और आतंकवाद की बुराई से दूर रखने के लिए शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी शपथ ग्रहण की। मण्डल के सभी रेलवे स्टेशनों व कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय सहित सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल पर ही सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए शपथ ग्रहण की।
---
कुलियों को खाद्य सामग्री वितरण
जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल के वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग संवर्ग ने रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल व मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा सहित टिकट चेकिंग स्टाफ ने रेलवे स्टेशन पर कार्यरत इन सहायकों (कुलियों) को लगभग एक माह चलने योग्य रसद सामग्री व आयुष काढ़ा वितरण किया।
---
रेलकर्मियों को मास्क वितरण
जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन जोधपुर मण्डल की ओर से शुक्रवार को यूनियन के मण्डल कार्यालय में मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार के नेतृत्व में मण्डल पदाधिकारियों व कर्मचारियों को मास्क वितरण किए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3v491vj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment