जोधपुर।
लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर एमएसएमई सेक्टर को आर्थिक सम्बल प्रदान करने की मांग की है। ओझा ने बताया कि कोविड-19 की द्वितीय लहर के कारण एमएसएमई सेक्टर कठिन वित्तीय परिस्थितियों से जूझ रहा है। एमएमएमई सेक्टर के उत्पादन में भारी गिरावट आई है, करीब 80 प्रतिशत श्रमिक पलायन कर चुके है। बाजार बन्द होने से कच्चा माल व हार्डवेयर का सामान, अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से एमएमएमई सेक्टर को राहत पहुंचने के लिए राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की।
------
हैशटैग अभियान शुरू
जोधपुर।
अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के अध्यक्ष पं धर्मेन्द्र राज जोशी ने राजस्थान के मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त कराने के लिए हैशटैग अभियान शुरू किया है। जोशी ने इसके तहत वीडियो संदेश व सोशल मीडिया द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष के नागरिकों से इस अभियान से जुडऩे का आह्वान किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ywurDm
0 comments:
Post a Comment