जोधपुर।
कोरोना महामारी का असर ट्रेनों के संचालन पर दिखने लगा है। रेलवे को यात्रीभार नहीं मिलने के कारण ट्रेनें रद्द करनी पड़ रही है। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार -
रद्द ट्रेनें (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी सं 02481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 19 मई से आगामी आदेश तक।
- गाड़ी सं 02482 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर स्पेशल 20 मई से आगामी आदेश तक।
- गाड़ी सं 04801 जोधपुर-इंदौर स्पेशल 19 मई से आगामी आदेश तक।
- गाड़ी सं 04802 इंदौर-जोधपुर स्पेशल 20 मई से आगामी आदेश तक।
- गाड़ी सं 04839 जोधपुर-बाड़मेर स्पेशल 19 मई से आगामी आदेश तक।
- गाड़ी सं 04842 बाड़मेर-जोधपुर स्पेशल 20 मई से आगामी आदेश तक।
- गाड़ी सं 04845 जोधपुर-बिलाडा स्पेशल 19 मइ से आगामी आदेश तक।
- गाड़ी सं 04846 बिलाडा-जोधपुर स्पेशल 20 मई से आगामी आदेश तक।
---
रेलकर्मियों को मास्क वितरण
जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन जोधपुर मण्डल की ओर से कैरेज व वेगन डिपो, ट्रेन लाइटिंग डिपो, एसी कोचिंग डिपो व वॉशिंग लाईन में कार्यरत ट्रेक मेन्टेनरों को मास्क वितरण किए गए। मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार व मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने रेलकर्मियों को कोविड-19 गाईडलाईन की पालना करने, मास्क पहनकर कार्य करने के लिए कहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33R01hd
0 comments:
Post a Comment