जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत पहाडग़ंज द्वितीय में सेवानिवृत्त सूबेदार से गुजरात के एक व्यक्ति ने कार बेचने का झांसा देकर रुपए व दस्तावेज ऐंठ लिए। कूरियर कम्पनी के मार्फत कार सुपुर्दगी के दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार को अंदेशा हुआ तो और भुगतान न कर मण्डोर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार पहाडग़ंज द्वितीय निवासी रावलसिंह पुत्र दौलतसिंह सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। गत दिनों उन्होंने गुजरात में भरूच के मुकेश गोइल से एक कार खरीदने के लिए दो लाख रुपए में सौदा किया। कार के दस्तावेज भी जोधपुर में रावल सिंह के नाम करवाना तय किया गया था। इसके लिए पीडि़त ने 19 मई को आधार कार्ड की फोटो, खुद की फोटो व पांच हजार रुपए उसे भेज दिए। शेष राशि कार की सुपुर्दगी के बाद देना तय हुआ था। 20 मई को कार कूरियर से जोधपुर पहुंचने की जानकारी दी गई। इस दिन सुबह सेवानिवृत्त सूबेदार के पास एक व्यक्ति ने कॉल कर कार के पाली पहुंचने व जीपीएस चार्ज के नाम 21999 रुपए जमा कराने की बात की। सूबेदार ने पाली में रहने वाले परिचित को भेजने की बात कही, लेकिन वो नहीं माना। उन्होंने महेश गोइल से बात की। फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ। सूबेदार को ठगी का अंदेशा हुआ। उन्होंने और भगतान न कर पुलिस में सूचित कर मामला दर्ज कराया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wDnizo
0 comments:
Post a Comment