व्यवासायी के सूने मकान के ताले तोड़ आभूषण व रुपए चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

व्यवासायी के सूने मकान के ताले तोड़ आभूषण व रुपए चोरी
- चौहाबो के नंदनवन में वारदात
जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के नंदनवन स्कीम स्थित व्यवसायी के सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के सोने व चांदी के आभूषण व हजारों रुपए चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार नंदनवन स्कीम निवासी व्यवसायी जितेन्द्र पुत्र शांतिलाल जैन परिवार सहित ज्वाला विहार में रह रहे हैं। मां मुम्बई में छोटे भाई के साथ है। ऐसे में मकान सूना था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने 28 मई की रात दो बजे मुख्य गेट का ताला तोड़ा और मकान में घुसे। चोरों ने सभी कमरों के साथ अलमारी व लॉकरों के ताले तोड़ दिए। उनमें रखी सोने की चार अंगूठियां, कानों के दो जोड़ी लूंग, तीन फीणी, आधा किलो चांदी की गणेश व लक्ष्मी की प्रतिमा, चांदी के दस सिक्के, चार जोड़ी पायजेब और 18-20 हजार रुपए चुरा लिए। पड़ोसी की सूचना पर जितेन्द्र मकान पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fwmgj8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment