कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, तीन झुलसे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थानान्तर्गत सांगरिया के अमरावती नगर में बस्ती के बीचों-बीच स्थित कैमिकल की एक फैक्ट्री में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। कैमिकल से भरे कई ड्रम फटने से आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। ग्यारह दमकलों ने तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो दमकलकर्मी व एक पुलिसकर्मी के हाथ झुलस गए।

अग्निशमन सूत्रों के अनुसार मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी मनोज पुरी की अमरावती नगर में कैमिकल फैक्ट्री है। दोपहर एक बजे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। वहां रखे कैमिकल से भरे अनेक ड्रम चपेट में आ गए और एक के बाद एक सभी में आग लग गई। कैमिकल से भरे कई ड्रम धमाकों से फटने लगे तो एकबारगी दहशत फैल गई। बासनी स्थित अग्निशमन केन्द्र से दमकलें मौके पर पहुंची। आग भीषण होने पर शास्त्रीनगर व नागौरी गेट स्थित अग्निशमन केन्द्रों से भी दमकलें घटनास्थल पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयसिंह चौहान, सहायक अग्निशमन अधिकारी हेमराज शर्मा, प्रशांत सिंह, मोहम्मद हनीफ, फायरमैन नरेन्द्रसिंह, किरण, भोमाराम आदि ने ११ दमकलों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पूरी फैक्ट्री जल चुकी थी। महापौर दक्षिण वनिता सेठ व उप महापौर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tafEdB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment