सीएम गहलोत का एकमात्र एजेण्डा मोदी सरकार पर दोषारोपण - सिंह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोघपुर।
प्रदेश में कोविड प्रबंधन और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की रणनीति को लेकर राज्य सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत सिर्फ मोदी सरकार पर दोषारोपण कर रहे हैं। शहर जिला की वर्चुअल बैठक में बोलते हुए उन्होंने यह बात कही।
वर्चुल बैठक में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने प्रस्तावना रखी। जोधपुर सांसद व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सार्थक प्रयास के कारण ही जोधपुर में अल्प समय में एम्स के सपोर्टेड कोविड अस्पताल तैयार कर दिया गया। प्रदेश महामंत्री भाजनलाल शर्मा ने जोधपुर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के सेवा कार्यो की सराहना की। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि सेवा संगठन अभियान से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता पीपी किट, ब्लड डोनेशन, भोजन, सुखी राशन सामग्री, दवाइयां, बेड व ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि निगम दक्षिण की महापौर वनीता सेठ और पार्षदों की सक्रिय भागीदारी और देश विदेश में रहने वाले भामाशाह मित्रों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से अटल कम्युनिटी रिलीफ सेंटर आरम्भ किया गया। शेखावत ने कहा कि राज्य सरकार खुद कुछ नहीं कर पा रही है, अपनी विफलता का ठीकरा पीएम मोदी पर फोडऩे का कुत्सित प्रयास कर रही। संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी, महापौर वनीता सेठ, पूर्व सांसद जसवंतसिंह बिश्नोई, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया भी शामिल हुए। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, पूर्व महामंत्री मुकेश लोढ़ा, पार्षद रामस्वरूप प्रजापत, मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की गई। सचांलन जिला महामंत्री करणीसिंह खींची ने किया। जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने आभार जताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wb9HPF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment