रेजीडेंसी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट से 50 मरीजों को मिलेगी पाइप लाइन से ऑक्सीजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने सोमवार को रेजीडेंसी अस्पताल परिसर में स्थापित दो ऑक्सीजन प्लांट के कार्य का अवलोकन किया। यह ऑक्सीजन प्लांट 50 मरीजों को 24 घंटे ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा।
संभागीय आयुक्त ने अस्पताल प्रभारी तेजसिंह सोलंकी से ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन बनने की प्रक्रिया, क्षमता व सप्लाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। प्लांट के कार्डिनेटर दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस प्लांट की स्थापना जोधपुर अग्रवाल समाज की महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर की ओर से करवाई गई है। उन्होंने बताया कि यहां दो ऑक्सीजन प्लांट लगे है। एक की क्षमता 10 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा गैस बनाने की है। उन्होंने बताया कि दोनो प्लांट से 20 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन जनरेट की जाएगी। इससे प्राप्त ऑक्सीजन से 50 मरीजों को 24 घंटे आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि एक ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया व दूसरे की टेस्टिंग प्रक्रिया चल रही है। दोनो ऑक्सीजन प्लांट पर 55 लाख की राशि व्यय हुई है। इस प्लांट के द्वारा अस्पताल में पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरूण कुमार पुरोहित, संयुक्त निदेशक डॉ जोगेश्वर प्रसाद गर्ग, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रतापसिंह राठौड़ साथ थे।
जोधपुर ब्रीथ बैंक का जायजा लिया
भामाशाहों की पहल पर स्थापित जोधपुर ब्रीथ बैंक का जायजा लिया। उसकी गतिविधियां, ऑक्सीजन कंसंटे्रटर मशीन की उपयोगिता व अब तक मरीजों को दी गई मशीनों के बारे में जानकारी ली। कॉर्डिनेटर मदननाथ ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व इसकी स्थापना की गई। बैंक में 72 ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर मशीनों में से 58 अभी मरीजों को दे रखी है व 14 अभी उपलब्ध है। प्रतिदिन 100 रुपए किराए में यह मशीन मरीज के लिए दी जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3omjFLk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment