काला दिवस मनाकर जताया विरोध

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों के हक के लिए उनके साथ संघर्ष कर रही राजस्थान जाट महासभा की ओर से बुधवार को किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया गया। महासभा की महिला प्रकोष्ठ जोधपुर की अध्यक्ष शारदा चौधरी ने बताया कि यह काला दिवस सिर्फ किसान के लिए ही नहीं है बल्कि हर उस कौम के लिए हैं जिसके अधिकारों को सरकार छिन रही है। उन्होंने बताया कि महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील के निर्देशानुसार राजस्थान में हर जगह वाहनों और घरों तथा सोशल मीडिया पर काला झंडा लगाकर उन किसानों का हौसला बढ़ा रहे हैं जो दिल्ली बॉर्डर पर घर छोड़कर पिछले छह महिने से बैठे हैं। किसानों की मांगे जब तक पूरी नहीं होगी हम डटे रहेंगे।
इस दौरान गीता बरवङ़, सुरेंद्र कंवर, यशोदा चौधरी, विमला गुर्जर, चंद्रकला चौधरी, नीतू चौधरी, सुनीता चौधरी, विनीता चौधरी, निर्मला चौधरी, विजयलक्ष्मी चौधरी, सोनल चौधरी, सोनिया चौधरी, मंजु, अनिता, हर्षिता चौधरी, दीपिका चौहान, हर्षित चौधरी, धनराज चौधरी, दीपक चौधरी, सुरज, राजवीर ओझा, रणवीर, सुर्यवीर आदि शामिल हुए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SsX83N
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment