जोधपुर. मारवाड़ में बुधवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तापमान 40 से 43 डिग्री के मध्य रहने के बावजूद लोग दिनभर पसीना-पसीना हो रहे थे। शरीर में बैचेनी महसूस होने लग गई। प्रदेश के ऊपर ट्रफ होने और अधिक गर्मी के कारण शाम को जोधपुर-जैसलमेर के कुछ ग्रामीण हिस्सों में बूंदाबांदी के बाद 20 से 30 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफॅ्तार से हवाएं चली। इससे शाम को तपिश से कुछ राहत मिली। गुरुवार को भी ऐसा मौसम रहेगा।
सूर्यनगरी में बीती रात पारा 30.2 डिग्री से नीचे नहीं गया। वातावरण में आपेक्षिक आद्र्रता 73 प्रतिशत थी। ऐसे में सुबह-सुबह ही भयंकर उमस पैदा हो गई। धूप निकलने के बाद उमस बढ़ती गई। उमस के मारे शहरवासी हलकान होने लग गए। दोपहर होते-होते हालत पतली हो गई। अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री पर पहुंचा, बावजूद इसके गर्मी मानो 45 डिग्री की महसूस हो रही थी। कूलर और पंखे में बैठने वालों की हालत खराब हो गई। शाम सात बजे शीतल हवा चलने से जलती-तपती गर्मी से कुछ राहत मिली। ग्रामीण हिस्सों में भी उमस के मारे लोग बेहाल रहे। फलोदी में दिन का पारा 43.8 डिग्री पर पहुंचा
बाड़मेर और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.9 व 27.4 और अधिकतम 42.6 व 42.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wtRoVY
0 comments:
Post a Comment