देवर-भाभी ने फंदा लगाकर जान दी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/शेरगढ़.
जिले के शेरगढ़ थानान्तर्गत साई गांव में सुनसान जगह पर बबूल के पेड़ पर देवर व भाभी के शव लटके मिले। पुलिस को अंदेशा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की।

वृत्ताधिकारी (बालेसर) राजूराम चौधरी ने बताया कि साई गांव में लालसागर निवासी गोमाराम (20) पुत्र लोंगाराम भील व बड़े पिता के पुत्र भाई खीमाराम की पत्नी सायरदेवी (28) के शव शुक्रवार देर शाम गांव से दूर सुनसान जंगल में बबूल के पेड़ पर लटके मिले। वहां से निकल रहे गांव के लोगों ने शव देखे तो ग्रामीणों को सूचना दी। दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। फिर पुलिस को इत्तिला दी गई। पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवाए गए। कोविड-१९ जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपे गए। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान घटनास्थल पर पुलिस को शराब की बोतलें व अन्य सामग्री भी मिली। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था और शराब पीने के बाद दोनों ने जान दी। मृतक गोमाराम अविवाहित था। जबकि सायरदेवी के दो पुत्र हैं। आत्महत्या के दौरान उसका पति मजदूरी करने पत्थर की खान गया हुआ था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ywR9ve
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment