बायो डीजल बेचने के लिए पंप स्टेशन खोला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बायो डीजल बेचने वालों के हौंसले किस कदर बढ़ गए हैं कि अब उन्होंने अवैध फ्यूल यानि पम्प स्टेशन खोलने शुरू कर दिए हैं। बोरानाडा थाना पुलिस ने शनिवार को गंगाणा से झंवर रोड पर निजी विद्यालय के पास खेत में अवैध पम्प स्टेशन में दबिश देकर जमीन में गाड़कर रखा 15 सौ लीटर नकली डीजल से भरा टैंक, डीजल पम्प नोजल सैट जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल ने बताया कि गंगाणा-झंवर रोड पर निजी विद्यालय के पास गणपत धायल के खेत में अवैध डीजल पम्प लगाकर नकली डीजल की बिक्री होने का पता लगा। तस्दीक के बाद एसीपी मांगीलाल के नेतृत्व में एसआइ संतोष कुमार व अन्य जाब्ते ने अवैध पम्प स्टेशन में दबिश दी। संचालक पम्प स्टेशन संचालन के बारे में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जिला रसद विभाग की प्रवर्तन अधिकारी नील कमल माथुर, आइओसीएल के सहायक प्रबंधक रंजन मनोचा व रोहित गुप्ता भी मौके पर बुलाया गया।

92 रुपए प्रति लीटर से नकली डीजल की बिक्री

मौके पर मिले मण्डली (बाड़मेर) थानान्तर्गत रोड़वा कला निवासी दल्लाराम पुत्र नैमाराम जाट को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने यह अवैध पम्प जानादेसर गांव निवासी महेश लेगा पुत्र ओमाराम जाट का होने की जानकारी दी। उसने बताया कि वह 92 रुपए प्रति लीटर से आमजन को असली के नाम पर नकली डीजल बेच रहा था। उसने डीजल बिक्री के संबंध में कोई लाइसेंस के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। दल्लाराम ने पंप मालिक से बात की तो उसने कोई लाइसेंस न होने और जमीन में गाड़कर रखे टैंक में नकली डीजल होने की जानकारी दी। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज कर कर्मचारी दल्लाराम जाट को गिरफ्तार किया।
जमीन खोदकर निकलवाया टैंक

मोबाइल पर बात करने के दौरान पम्प मालिक ने दल्लाराम से कहा कि पम्प व टैंक में नकली डीजल के बारे में उसे भी जानकारी होने की स्वाकारोक्ति की। ऐसे में जेसीबी व क्रेन की मदद से जमीन खोदकर उसमें गाड़कर रखा दस हजार लीटर क्षमता का टैंक बाहर निकलवाया गया। जिसमें 15 सौ लीटर नकली डीजल भरा था। रसद विभाग व पेट्रोलियम कर्मचारियों ने जांच के लिए बायो डीजल के नमूने लिए। डीजल टैंक, नोजल पम्प सैट व जनरेटर जब्त किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fwVXI8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment