जोधपुर.
रातानाडा थाना पुलिस ने शिकारगढ़ रोड पर हमीद बाग के पास मोपेड सवार महिला से बैग लूटने के मामले में शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से बैग, मोबाइल व लूट के रुपए बरामद किए गए।
सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि शिकारगढ़ में कन्हैया नगर निवासी पलकजीत कौर पुत्री उपेन्द्र सिंह अपनी मां जसविंदर कौर के साथ पांच बत्ती चौराहे से सामान लेकर मोपेड पर घर लौट रही थी। शिकारगढ़ में हमीद बाग के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मोपेड के पीछे बैठी जसविंदर कौर के हाथ से बैग लूट लिया था। लूट का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी पहलूओं से लुटेरों की तलाश शुरू की गई।
थानाधिकारी लीलाराम के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार रात दर्पण सिनेमा के पास निवासी लक्की भील को गिरफ्तार किया था। जबकि कागा कागड़ी में शिव मंदिर के पीछे निवासी अरूण पुत्र रामूराम प्रजापत व शीतला माता मंदिर के पीछे निवासी विजय पुत्र राजूराम भील को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। इनसे बैग, मोबाइल व लूट के रुपए बरामद किए गए।
लुटेरों को पकडऩे पर तीन सिपाही पुरस्कृत
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने कांस्टेबल धनेश कुमार, नरेन्द्र कुमार व सत्यपालसिंह को पुरस्कृत किया। तीनों सिपाहियों को १००१-१००१ रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vA3bBS
0 comments:
Post a Comment