जोधपुर. कोरोना की दूसरी लहर में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल जहां 100 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं रसोई में सब्जी बनाने के लिए काम आने वाला खाद्य तेल 150 रुपए लीटर हो गया है। दोनों के दाम दो-तीन महीने पहले काफी कम थे। दोनों ही अपने उच्चतम स्तर पर हैं।
जोधपुर में गुरुवार को पेट्रोल 100.07 रुपए प्रति लीटर था। सुबह-सुबह गाड़ी में पेट्रोल भरवाने पहुंचे वाहन चालक भी बढ़ती महंगााई से परेशान दिखाए दिए। कई दुपहिया वाहन चालकों ने केवल एक नोट (सौ रुपए) का ही तेल भरवाया। पेट्रोल पंपों पर सेल्समैन भी बढ़ती कीमतों को लेकर चालकों को आगाह करते नजर आए। एक साल में पेट्रोल की कीमत करीब 24 रुपए बढ़ी है। पिछले साल की गर्मी में इसी समय वाहन चालक 76.50 रुपए में एक लीटर तेल भरवा रहे थे। डीजल के दाम भी 93.28 रुपए प्रति लीटर थे।
3 महीने में ही 100 से 150 रुपए लीटर
किराणा में सर्वाधिक महंगाई खाद्य तेलों में आई है। तीन महीने पहले एक लीटर खाद्य तेल की कीमत 100 रुपए थी जो वर्तमान में करीब 150 रुपए हो गई है। विदेशों से तेल के आयात पर कुछ प्रतिबंध लगे होने के कारण बाहर से कच्ची सामग्री व तेल नहीं आ रहा है। घरेलू मांग बरकरार है।
कीमत ---- मूंगफली ---- सरसों ---- सोयाबीन
पहले ---- 130 ---- 150 ---- 100
अब ---- 180 ---- 195 ---- 150
(तेल के दाम रुपए प्रति लीटर में है।)
दालों की महंगाई थमी
पहली बार वीकेंड लॉकडाउन लगने के बाद समस्त प्रकार की दालों और अन्य किराणों के रिटेल भाव में 5 से 10 रुपए प्रति किलो की तेजी देखने को मिली थी जो फिलहाल नीचे आ गई है। पूरी तरीके से लॉकडाउन नहीं होने के कारण इस बार किराणा आसानी से उपलब्ध हो रहा है। ऐसे में लोग इसका भण्डारण भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में किराणा की उतनी डिमाण्ड नहीं है।
क्या कहती है जनता
‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की अधिक कीमत नहीं होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि चिंताजनक है।’
- कार्तिक पंवार, बिजनेसमैन
‘सरकार को अपना रेवन्यू केवल पेट्रोल से ही दिखता है। घर में सब लोग गाडिय़ां चलाते हैं। पिछले एक साल में गाडिय़ों में तेल भरवाने बजट बिगड़ गया है।’
- मनीष शर्मा, आईटी एक्सपर्ट
‘डीजल महंगा होने से रसोई का सामान पहले से ही महंगा है। अगर डीजल की कीमतें ऐसे ही बढ़ती रही तो अगले दो-महीने में चीजें फिर से महंगी हो जाएगी।’
- निशा बिश्नोई, एडवोकेट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fQtZHx
0 comments:
Post a Comment