उद्योगों में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

कोविड-19 के मद्देनजर उद्योगों को बंद की गई ऑक्सीजन सप्लाई गुरुवार से चालू कर दी गई है। इससे उद्यमियों ने चैन की सांस ली। अब उद्योगों में करीब एक माह से ऑक्सीजन की वजह से बंद पड़े उत्पादन कार्य शुरू हों सकेंगे। जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक एसएल पालीवाल ने बताया कि कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने व मेडिकल ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर औद्योगिक इस्तेमाल के लिए हो रही ऑक्सीजन की सप्लाई को बंद कर दिया गया था, ताकि मेडिकल ऑक्सीजन की मांग को पूरा कर कोविड मरीजों की जान बचाई जा सके। अब कोविड मामले कम होने व पर्याप्त आपूर्ति व सरप्लस में होने के कारण औद्योगिक गतिविधियों के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी गई है।

---

इनको दी ऑक्सीजन सप्लाई की अनुमति

उन्होंने बताया कि शहर के ऑक्सीजन जनरेटर इकाइयों मातेश्वरी ट्रेडर्स को 155, जोधपुर गैस व जोधपुर एयर प्रोडक्ट को 150 व गुलजग गैसेज प्राइवेट लिमिटेड को 125 ऑक्सीजन सिलेण्डर्स उद्योगों को सप्लाई के लिए अनुमति दे दी गई है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार की ओर से 22 अप्रेल से उद्योगों में ऑक्सीजन सप्लाई प्रतिबंधित करने के बाद से जोधपुर में 24-25 अप्रेल से इकाइयों में ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई। इससे उद्योगों में ऑक्सीजन से होने वाली गतिविधियां ठप हो गई। जोधपुर में स्टील बर्तन, हैण्डीक्राफ्ट, आयरन, वेल्डिंग फेब्रिकेशन आदि उद्योगों में ऑक्सीजन का उपयोग होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fr3tWe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment