उफ! ये भीषण गर्मी और पानी की किल्लत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सेतरावा (जोधपुर). सेतरावा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव प्रतापगढ़ स्थित आईनाथ का थान क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जलापूर्ति ठप्प है। क्षेत्रवासी पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। बावजूद इसके जलदाय विभाग व संबधित जिम्मेवार इसकी ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।


सामाजिक कार्यकर्ता अचलचंद शर्मा ने बताया कि आईनाथ का थान में सरकारी विद्यालय के पास सार्वजनिक नलकूप है, जिसकी मोटर खराब हो जाने पर 25 दिनों से पेयजल सप्लाई ठप है। इस कारण यहां पानी की टंकी एवं पशुओं की खेळी सूख चुकी है।

टंकी खाली होने व इसकी सप्लाई से जुड़ी ढाणियों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। यहां आसपास सेवग, सुथार, प्रजापत आदि की करीब 50 घरों की बस्ती को मजबूरन टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी में दूर से स्थानों से पानी के टैंकर मंगवाना इस लॉकडाउन में आम आदमी के बस के बाहर हो रहा है। ग्रामीणों की पीने सहित पालतू पशुओं के लिये पीने के पानी की व्यवस्था करना अब भारी पड़ रहा हैं।

पानी के अभाव में भटक रहे आवारा पशु

इस नलकूप के खराब हो जाने पर बीच सड़क व आसपास इलाकों में विचरण करने वाले पशु खेळी में पानी नहीं होने से इधर- उधर भटक रहे हैं।

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप खराब होने पर जलदाय विभाग के मार्फत मोटर ठीक करवाने के लिए भेजी गई। इसके बदले यहां दूसरी मोटर दी गई थी, वो नाकारा होने से जलापूर्ति ठप हैं। अब न तो पुरानी मोटर ठीक कर भिजवाई गई और न ही नई सही मोटर दी गई हैं।

इस परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से सम्पर्क भी किया लेकिन सुनवाई नहगीं हुई। यदि शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं करने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34puBhX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment